फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार: अतरौलिया में अवैध नर्सिंग होम चलाकर मरीजों की जान से कर रहा था खिलवाड़

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी चिकित्सक बनकर इलाज करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश यादव अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालित कर मरीजों का इलाज कर रहा था। एक महिला के ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से उसकी हालत गंभीर हो गई थी।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पीजीआई तिराहा से आरोपी को दबोचा। जांच में फर्जी डिग्री के जरिए इलाज करने का खुलासा हुआ है। मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी को न्यायालय भेजा गया, जबकि अवैध चिकित्सा गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *