आजमगढ़ यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक यातायात का किया औचक निरीक्षण

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात आज़मगढ़ विवेक त्रिपाठी द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज चौराहा का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने तथा अवैध पार्किंग एवं बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही करने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात ने आमजन की सुविधा और सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था में और सुधार लाने हेतु संबंधित पुलिस कर्मियों को सक्रियता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *