


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद आजमगढ़ के ग्राम बडसरा खालसा पहुंचकर मा० सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक के पिता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।मा.मुख्यमंत्री ने दिवंगत के पार्थिव चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।मा.मुख्यमंत्री ने कहा कि माता-पिता का साया जीवन में अमूल्य होता है और उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।इस अवसर पर उपस्थित मंडलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार सहित जनप्रतिनिधियों ने भी दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। मा.मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
