आजमगढ़ में 5 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा निषाद राज जयंती, नेहरू हाल में होगा भव्य आयोजन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले में आगामी 5 अप्रैल को महाराजा निषाद राज की जयंती समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। यह भव्य आयोजन शहर के नेहरू हाल स्थित सभागार में आयोजित होगा, जिसमें निषाद समाज के जनप्रतिनिधियों समेत विभिन्न वर्गों के लोगों की बड़ी भागीदारी रहने की उम्मीद है। आयोजकों के अनुसार, जयंती समारोह का मुख्य उद्देश्य निषाद समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज को मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों को एकजुट होकर अपने प्रतिनिधित्व को मजबूत करने और नई दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया जाएगा। बताया गया कि इस बार जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है, जिससे समाज में जागरूकता और एकता को बढ़ावा मिल सके। आयोजकों ने सभी लोगों से अपील की है कि वे घर-घर जाकर अधिक से अधिक लोगों को 5 अप्रैल को नेहरू हाल पहुंचने के लिए प्रेरित करें, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। इस संबंध में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *