आजमगढ़ ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान अनिल राजभर अभी राजनीति में बच्चे हैं, सपा पर हमला कहा गुंडई की राजनीति से बाहर नहीं निकली, विधायक के गनर प्रकरण में जांच की मांग

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। पंचायत चुनाव को लेकर चल रही कानूनी प्रक्रिया के बीच प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया है कि सरकार अदालत के हर निर्देश का पालन करेगी। शुक्रवार को निरीक्षण भवन में जनसुनवाई के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जो भी आदेश देंगे, सरकार उसी के अनुरूप आगे बढ़ेगी। मंत्री ने कहा कि संबंधित विभाग उनके पास होने के कारण उन्हें तैयारियों की पूरी जानकारी है और सरकार चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार और गंभीर है। इस दौरान उन्होंने अनिल राजभर पर तंज कसते हुए कहा,वह अभी राजनीति में नए हैं, हम उनके चाचा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग और न्यायालय के निर्देशों में कोई विरोधाभास नहीं है और सरकार का रुख पहले से साफ है। वहीं आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में सपा विधायक के गनर द्वारा अवैध असलहा लहराने के मामले पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। मंत्री ने आरोप लगाया कि सपा अपराधियों को संरक्षण देने वाली पार्टी है। उन्होंने मांग की कि इस प्रकरण में सिर्फ गनर ही नहीं, बल्कि संबंधित विधायक की भूमिका की भी जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। मंत्री ने कहा कि सपा अब भी अपनी पुरानी कार्यशैली से बाहर नहीं निकल पाई है और कानून-व्यवस्था को लेकर उसकी मानसिकता पर सवाल खड़े होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *