आजमगढ़: भाजपा नगर कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। में भारतीय जनता पार्टी की नवगठित नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम सिविल लाइन स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित हुआ, जहां लालगंज के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने नई टीम का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिनमें नई कार्यकारिणी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा जताया। इस मौके पर सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में तेजी आएगी। उन्होंने पदाधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर काम करने की अपील की। वहीं नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा ने कहा कि नई टीम विकास, संगठन विस्तार और जनसेवा में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में महिलाओं और युवाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है, जो पार्टी की समावेशी सोच को दर्शाता है। नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी से जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और जनसेवा को प्राथमिकता देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *