


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्त और 1 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 24 मार्च 2026 को मिली शिकायत के आधार पर की गई। बताया जा रहा है कि ग्राम अराजी नौबरार करखिया में एक घर पर सत्संग का आयोजन किया गया था, जहां लोगों को कथित रूप से प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 25 मार्च की सुबह मुखबिर की सूचना पर पचपुलिया इस्माईलपुर के पास छापेमारी कर सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 2 बाइबिल 1 धार्मिक पुस्तक 1 नोटबुक 3 मोबाइल फोनपुलिस ने सभी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 5(1)/3 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
