आजमगढ़ होली पर रंग डालने को लेकर बवाल, दो पक्षों में मारपीट दो घायल, वीडियो वायरल जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के तरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरतीपुर गांव में होली के रंग डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मामला छेड़खानी से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि पुलिस का कहना है कि विवाद केवल रंग डालने को लेकर हुआ था। घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में श्याम बली राजभर (40) और संजना राजभर (25) शामिल हैं। दोनों का उपचार जारी है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मेंहनगर क्षेत्र के कुछ युवक तरवा थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान रंग डालने को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *