आजमगढ़ होली जुलूस में गुलाल फेंकने को लेकर कहा सुनी,बेल्ट निकालने का वीडियो वायरल, पुलिस युवकों की पहचान कर करेगी कार्रवाई

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,जनपद आजमगढ़ के तकिया मोहल्ले में होली के जुलूस के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब गुलाल फेंकने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि जुलूस गुजरते समय कुछ लोगों पर अबीर पड़ गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान कुछ युवकों द्वारा बेल्ट निकालने की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। आजमगढ़ के सीओ शुभम तोदी ने कहा है कि वीडियो के आधार पर संबंधित युवकों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *