आजमगढ़ वासदेई मेमोरियल हॉस्पिटल में 24 घंटे बाल रोग विशेषज्ञ की सेवा शुरू

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता, आजमगढ़। नगर के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित वासदेई मेमोरियल हॉस्पिटल एवं राधा पॉली क्लीनिक में अब बच्चों के इलाज के लिए 24 घंटे बाल रोग विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बुधवार को एमबीबीएस, एमडी व डीएमसीएच डिग्रीधारी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर अग्रवाल की ओपीडी का विधिवत शुभारंभ किया गया।नगर के मुख्य चौक निवासी डॉ. अंकुर अग्रवाल ने जिले से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद मुंबई, महाराष्ट्र से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। इसके पश्चात उन्होंने दरभंगा से एमडी व डीएमसीएच की डिग्री हासिल की। अब उन्होंने अपने गृह जनपद में सेवाएं देने का निर्णय लेते हुए अस्पताल में ओपीडी शुरू की है।बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य सुदर्शन दास अग्रवाल ने फीता काटकर ओपीडी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. अंकुर अग्रवाल ने बताया कि वे 24 घंटे मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार प्रदान करेंगे।उन्होंने बताया कि समय से पूर्व जन्म लेने वाले शिशुओं, दूषित पानी से बीमार होने वाले बच्चों सहित विभिन्न बाल रोगों के उपचार की विशेष व्यवस्था की गई है। अस्पताल में एनआईसीयू (NICU) और पीआईसीयू (PICU) की आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे गंभीर रूप से बीमार बच्चों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।स्थानीय लोगों ने अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की 24 घंटे उपलब्धता को क्षेत्र के लिए बड़ी राहत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *