आज़मगढ़ में स्वाद का नया ठिकाना:‘गोयल कैफे फैमिली रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ 15 साल पुराने भरोसे के साथ नए अंदाज़ में लौटा गोयल कैफे

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शहर के खानपान प्रेमियों के लिए एक सुखद खबर है। सिविल लाइन स्थित घंटाघर चौराहे के पास, प्रकाश हॉस्पिटल के सामने वर्षों से लोकप्रिय गोयल कैफे अब नए रूप और भव्य साज-सज्जा के साथ “गोयल कैफे फैमिली रेस्टोरेंट” के नाम से पुनः शुरू हो गया है।करीब 15 वर्षों से स्वाद और गुणवत्ता के लिए पहचाने जाने वाला गोयल कैफे अब आधुनिक इंटीरियर, विस्तृत बैठने की व्यवस्था और पारिवारिक माहौल के साथ ग्राहकों का स्वागत कर रहा है। यह रेस्टोरेंट 100 प्रतिशत शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों के लिए समर्पित है, जहां स्वाद के साथ स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है।रेस्टोरेंट प्रबंधन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नए रूप में शुरू हुए इस फैमिली रेस्टोरेंट में पहुंचकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लें और अपना स्नेह व आशीर्वाद दें। मीडिया से बातचीत में गोयल कैफे के संचालक जयदेव गोयल ने बताया कि “यह हमारी 15 साल पुरानी कैफे की दुकान है, जिसे आज नए स्वरूप में फिर से शुरू किया गया है। हमारे यहां 100 प्रतिशत शुद्ध शाकाहारी व्यंजन उपलब्ध हैं। स्वाद का जबरदस्त तड़का और किफायती दाम हमारी विशेषता है।”शहर के प्रमुख स्थान पर खुला यह रेस्टोरेंट अब परिवार और मित्रों के साथ स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बनकर उभरने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *