आजमगढ़ साइबर फ्रॉड करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2.20 लाख रुपये नगद बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर थाना पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 लाख 20 हजार रुपये नगद, एक एटीएम कार्ड, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन तथा एक कूटरचित आधार कार्ड बरामद किया है। आपको बता दे की 14 फरवरी 2026 को जीयनपुर निवासी मोहम्मद मुनौवर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके इंडियन बैंक खाते से 10 फरवरी को 98 हजार रुपये तथा 11 फरवरी को 99,999 रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिए गए। मामले में थाना जीयनपुर पर आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने पीड़ित के मोबाइल पर आए लिंक और संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच की। जांच में पता चला कि उक्त नंबर के माध्यम से विभिन्न स्थानों से धन निकाला जा रहा था। पुलिस को जानकारी मिली कि अंतिम बार पैसे पेट्रोल पंप से निकाले गए थे, जहां पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान गोपाल गुप्ता के रूप में हुई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 16 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी गोपाल गुप्ता को उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए लोगों के बैंक खाते की जानकारी प्राप्त करता था और फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठगी करता था। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *