
गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में पुलिस विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के क्रम में आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने थाना कन्धरापुर पर निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और मानकों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।इसके साथ ही उन्होंने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन और साफ-सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रशासनिक भवन के निर्माण से थाना स्तर पर कार्य प्रणाली को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा।
