आजमगढ़ में लगातार एनकाउंटर से दहले बदमाश, जहानागंज में गोतस्करों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज थाना जहानागंज थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक गोतस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक अन्य आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, एक पिकअप वाहन और एक गोवंश (बछड़ा) बरामद किया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।आपको बता दे की पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी सुनियोजित तरीके से गोतस्करी और गोवध का नेटवर्क चलाते थे और रात के समय छुट्टा गोवंश को पकड़कर अवैध तरीके से वध कर मांस की बिक्री करते थे। घायल आरोपी पर गोवध, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत 8 संगीन मुकदमे पहले से दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आजमगढ़ जनपद में हाल के दिनों में लगातार हो रही मुठभेड़ों से साफ है कि पुलिस अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *