
गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिला प्रशासन आजमगढ़ द्वारा आयोजित पुस्तक मेला (02 फरवरी से 08 फरवरी 2026) के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को जल जीवन मिशन से संबंधित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता उ.प्र. जल निगम (ग्रामीण) इं० एम० ए० किदवई उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। साथ ही रेडियो 90.4 हाफ लेमन के प्रस्तोता श्री आदिल एवं उनकी टीम, उ.प्र. जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता श्री राजेन्द्र कुमार, सहायक अभियंता श्री सत्येन्द्र कुमार, श्री प्रभात राय, समस्त जूनियर इंजीनियर, डी.पी.एम.यू., आई.एस.ए., आई.ई.सी. टीम तथा सावित्रीबाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक आजमगढ़ के श्री कुलभूषण सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद आई.ई.सी. टीम द्वारा स्वागत गीत एवं जल जीवन मिशन पर आधारित लघु नाटक प्रस्तुत किया गया। राज्य पुरस्कार विजेता श्री कुलभूषण सिंह ने जल संरक्षण एवं जल संचयन पर ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से एक घंटे का जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बीच दूषित जल के सेवन से मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में तीन प्रतिभागियों को प्रथम, पांच को द्वितीय, दस प्रतिभागियों को तृतीय तथा दस प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।अंत में अधिशासी अभियंता श्री राजेन्द्र कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
