आजमगढ़ पत्नी को फांसी पर लटकाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र में पत्नी को जान से मारने की नीयत से फांसी पर लटकाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बुद्धसेनपुर निवासी शशिकला ने 23 सितंबर को अपने पति राकेश यादव के खिलाफ तहरीर दी थी।तहरीर के मुताबिक, 9 सितंबर की रात करीब 9 बजे पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उसे फांसी पर लटका दिया। शिकायत के आधार पर निजामाबाद थाने में धारा 85, 109(1) और 115(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस ने 24 सितंबर को कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश यादव उम्र करीब 33 वर्ष को मोलनापुर नहर पुलिया से सुबह करीब 7:35 बजे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 में भी मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश नारायण सिंह, कांस्टेबल धर्मवीर प्रजापति और रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक पटेल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *