रौनापार पुलिस की बड़ी कार्रवाई युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित सह-अभियुक्ता गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। थाना रौनापार पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रही सह-अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, यह मामला दिनांक 12 अक्टूबर 2024 का है, जब पीड़िता के परिजन द्वारा थाने में तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया था कि युवती 18 सितंबर 2024 को बिना बताए घर से चली गई थी, जो 10 अक्टूबर 2024 को वापस लौटी।जांच के दौरान सामने आया कि सुनील यादव द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था। मामले में थाना रौनापार पर मुकदमा संख्या 395/24 दर्ज किया गया, जिसमें बाद में पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और उम्र प्रमाण पत्र के आधार पर बीएनएस की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। विवेचना के दौरान कई आरोपियों के नाम प्रकाश में आए, जिनमें मुख्य अभियुक्त सुनील यादव और अनिल यादव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 05 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक चन्द्रदेव यादव ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर वांछित सह-अभियुक्ता देवी पत्नी स्वर्गीय गुलाब, निवासी ग्राम चिलबिली दान चिलबिली, थाना रौनापार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य विधिक कार्रवाई जारी है और शेष आरोपियों की तलाश की जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *