भाजपा के सक्रिय सदस्य सौरभ सिंह चौहान को गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी, संगठनात्मक गतिविधियों में निभा रहे अहम भूमिका

गौरव श्रीवास्तव /अमन गुप्ता,आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य एवं अधिवक्ता सौरभ सिंह चौहान को संगठन में गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और पार्टी के कार्यक्रमों में योगदान के चलते वह लगातार संगठन में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।02 […]

Continue Reading

किसानों की जमीन पर रातों-रात गाड़ दिए 33 हजार वोल्ट के खंभे, बिना सूचना और मुआवजे के काम कराने का आरोप

कृष्ण मोहन त्रिपाठी पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से शिकायत कर खंभे हटवाने की उठाई मांग गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले में किसानों की निजी जमीन पर 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन बिछाने के लिए कथित तौर पर रातों-रात बिजली के खंभे गाड़े जाने का मामला सामने आया है। मामला चिल्ड्रन इंस्टीट्यूट नर्सिंग […]

Continue Reading

छठ पूजा को लेकर यातायात पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन, कई प्रमुख मार्गों पर तीन और चार पहिया वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए आजमगढ़ यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 3 बजे से […]

Continue Reading

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, जान से मारने की कोशिश का आरोप; सिधारी पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और जान से मारने की नीयत से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा उपाध्याय (27) पुत्र रामबचन निवासी ग्राम घोरठ, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ […]

Continue Reading

आज़मगढ़ खेत में उतरीं SDM नेहा मिश्रा, खुद दरांती चलाकर काटी धान की फसल; CCE एग्री ऐप से कराया उपज का आकलन

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ लालगंज।सरकारी कार्यों की पारदर्शिता और फसल उत्पादन का सटीक आकलन सुनिश्चित करने के लिए उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा शुक्रवार को खुद खेत में पहुंचीं। ग्राम चन्द्रभानपुर में उन्होंने अपनी मौजूदगी में धान की क्रॉप कटिंग कराई। इस दौरान एसडीएम नेहा मिश्रा ने स्वयं दरांती चलाकर धान की फसल काटी और क्रॉप कटिंग […]

Continue Reading

आजमगढ़ छठ पूजा की तैयारियों को लेकर लालगंज SDM नेहा मिश्रा ने किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लालगंज की एसडीएम नेहा मिश्रा ने क्षेत्र के प्रमुख घाटों और पोखरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, चूने से मार्किंग, आने-जाने के रास्तों, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और गोताखोरों की तैनाती सहित सुरक्षा […]

Continue Reading

आजमगढ़: खेत में मिला पान विक्रेता का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप जांच में जुटी पुलिस

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो स्थित महाजन का बाग में शुक्रवार सुबह खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रविकांत उर्फ हीरा के रूप में हुई है। वह पान बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की जानकारी मिलते ही […]

Continue Reading

आशाराम बापू के उपचार को लेकर राष्ट्रपति को भेजा गया पत्र, बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। संत शिरोमणि श्री आशाराम बापू के स्वास्थ्य और उपचार को लेकर आजमगढ़ की दुर्वासा ऋषि योग वेदांत सेवा समिति ने चिंता जताई है। समिति ने 13 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति को पत्र भेजकर जोधपुर केंद्रीय कारागार में निरुद्ध आशाराम बापू को बेहतर और समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।समिति […]

Continue Reading

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ रील बनाना पड़ा भारी, ऑपरेशन वज्रपात में दो युवक गिरफ्तार

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ रील बनाकर रौब जमाना दो युवकों को भारी पड़ गया। आजमगढ़ की बिलरियागंज पुलिस ने ऑपरेशन वज्रपात के तहत अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे .315 बोर और दो […]

Continue Reading

दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं के मुकदमे में 20 साल से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य धाराओं से संबंधित मुकदमे में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कृष्ण मोहन वर्मा (55) और जयशंकर वर्मा (58) के रूप में हुई है।पुलिस […]

Continue Reading