आजमगढ़ में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह का शुभारंभ, पुलिस ने बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। साइबर अपराधों की रोकथाम और नागरिकों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आजमगढ़ में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह–अक्टूबर 2026 का शुभारंभ किया गया। पूरे अक्टूबर माह जिले के सभी थानों और साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से अलग-अलग विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक […]

Continue Reading

आजमगढ़ यूनियन बैंक के दुर्घटना बीमा से आश्रिता को 40 लाख का चेक

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के यूनियन सुपर सैलरी अकाउंट के माध्यम से खाताधारक एवं सफाई कर्मचारी स्वर्गीय धर्मेन्द्र पुत्र स्वर्गीय हरगुन के आकस्मिक निधन के बाद उनकी पत्नी एवं नामित लाभार्थी श्रीमती राधिका को 40 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा दावा राशि का चेक प्रदान किया गया। चेक जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने […]

Continue Reading

सातवें वेतन संशोधन की मांग को लेकर BSNL कर्मचारियों का धरना, सरकार पर लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सातवें वेतन संशोधन की मांग को लेकर ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल, दिल्ली के आह्वान पर बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन ने गुरुवार को लंच के दौरान सी-डॉट परिसर में सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों ने लंबे समय से लंबित वेतन संशोधन को तत्काल लागू करने और वेतन समझौते की फाइल पर शीघ्र निर्णय […]

Continue Reading

सपा के PDA पर नूरूल हूदा का तीखा हमला, कहा- ‘PDA’ में पसमांदा और मुस्लिम दलितों की हिस्सेदारी कहां?

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर नूरूल हूदा राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष यूथ ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने PDA का नया अर्थ “P-परिमल, D-धनराज, A-आओ” बताते हुए समाजवादी पार्टी से मुस्लिम और पसमांदा समाज की राजनीतिक भागीदारी पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि 16 प्रतिशत पसमांदा समाज […]

Continue Reading

आजमगढ़ शंभूपुर कांड को जातिगत विवाद बताने वाली पोस्ट का पुलिस ने किया खंडन, X अकाउंट पर मुकदमा दर्ज

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गहजी में 22 सितंबर को हुई सनसनीखेज घटना को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही “ठाकुर बनाम ब्राह्मण” की पोस्ट को आजमगढ़ पुलिस ने भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में घटना के पीछे किसी जातिगत विवाद का तथ्य […]

Continue Reading

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2.30 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में सहायक अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2.30 लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बीएसए कार्यालय का कर्मचारी बनकर फर्जी पहचान पत्र दिखाने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप है।पुलिस के अनुसार, हिलालपुर निवासी लक्ष्मन […]

Continue Reading

आगरा में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर राज्यपाल को पत्र, फर्जी मुकदमा खत्म करने की मांग

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। आगरा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास के बाहर हुए प्रदर्शन के मामले में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग से जुड़े पदाधिकारी राम प्यारे यादव ने राज्यपाल को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।30 सितंबर 2026 को […]

Continue Reading

घर में घुसकर दंपती पर लाठी-चाकू से हमला, दो घायल, मेहनगर के सपनहर रुद्रपुर गांव की घटना, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मेहनगर थाना क्षेत्र के सपनहर रुद्रपुर गांव में मंगलवार की रात घर में घुसकर दंपती पर लाठी और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में गुड्डी राजभर और उनके पति बेचन राजभर घायल हो गए। दोनों का इलाज जिला अस्पताल आजमगढ़ में चल रहा है।गांव निवासी पवन सिंह […]

Continue Reading

जल निगम की पानी टंकी से सोलर पैनल व तार चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सहिंगड़ा गांव स्थित जल निगम की पानी टंकी से सोलर पैनल और तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को सेमरहा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को सहिंगड़ा निवासी संजय […]

Continue Reading

दो दिवसीय हरिहरपुर कजरी महोत्सव का भव्य समापन, देश-प्रदेश के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। हरिहरपुर की धरती पर कजरी, लोकगीत, सूफी संगीत और भक्ति गीतों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि देर रात तक पूरा परिसर तालियों की गूंज से सराबोर रहा। हरिहरपुर संगीत घराना ट्रस्ट एवं हरिहरपुर घराना संगीत संस्थान की ओर से आयोजित दो दिवसीय हरिहरपुर कजरी महोत्सव का भव्य समापन हुआ। […]

Continue Reading