आजमगढ़: शमा वसीम ने जताई गोपालपुर से चुनाव लड़ने की इच्छा, बोलीं- मौका मिला तो पूरा करूंगी पति वसीम अहमद के अधूरे सपने, कहा जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से मिलकर दावेदारी करूंगी

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ की गोपालपुर विधानसभा सीट पर सियासी हलचल के बीच सपा नेत्री शमा वसीम ने चुनावी दावेदारी को लेकर अपनी मंशा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्हें मौका देते हैं, तो वह चुनाव मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शमा वसीम ने अपने […]

Continue Reading

फर्जी मदरसा संचालित कर सरकारी अनुदान हड़पने का प्रयास, 58 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र में फर्जी मदरसा संचालित कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर सरकारी अनुदान प्राप्त करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंसार अहमद (58 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय अजीज अहमद निवासी ग्राम नेवादा, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ के […]

Continue Reading

आजमगढ़ में सैयद एहतेशाम हैदर का बड़ा सियासी बयान, बोले- अब टूटेगा सपा का गढ़! भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हुआ भव्य स्वागत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ की सियासत में एक बार फिर भाजपा और समाजवादी पार्टी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद सैयद एहतेशाम हैदर का आजमगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत […]

Continue Reading

आजमगढ़ पुलिस का दबदबा! वाहन चेकिंग अभियान में वाराणसी जोन में शानदार प्रदर्शन

9,151 वाहनों की जांच, 2,309 बिना हेलमेट और 548 तीन सवारी के चालान, 60 वाहन सीज गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोरा के निर्देशन में सोमवार को वाराणसी जोन के सभी नौ जनपदों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान […]

Continue Reading

आजमगढ़ गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो ट्रेलरों की भिड़ंत में केबिन में फंसे खलासी की मौत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर गांव के समीप गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पीछे चल रहे ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार खलासी केबिन के अंदर ही फंस गया। […]

Continue Reading

आजमगढ़ के डीएवी मैदान में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ, 130 स्टॉलों पर सजे विभिन्न राज्यों के उत्पाद

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में ‘खादी ग्रामोद्योग विकास समिति, नरई बांध मऊ के तत्वावधान में आयोजित खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जयनाथ सिंह ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।इस अवसर पर आयोजक संस्था […]

Continue Reading

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, टांगी और लाठी-डंडों से किया था हमला

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र पुत्र लालजी बासफोर (37 वर्ष) और उसकी पत्नी संगीता (35 वर्ष), निवासी रानीपुर धरवारा, थाना जहानागंज के रूप में हुई है।पुलिस के […]

Continue Reading

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

15 दिनों तक स्कूल-कॉलेजों में चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम, यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सघन चेकिंग गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के […]

Continue Reading

आजमगढ़ छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का SSP डॉ. अनिल कुमार ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। इसी क्रम में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने थाना कोतवाली एवं थाना सिधारी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न छठ घाटों और पूजा स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा […]

Continue Reading

आजमगढ़ के खत्री टोला में मकान में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शहर के खत्री टोला मोहल्ले में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राकेश अग्रवाल के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड […]

Continue Reading