मण्डलायुक्त एवं डीआईजी की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की तीसरी बैठक की गयी आयोजित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव, आजमगढ़ मण्डलायुक्त विवेक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आज मण्डलायुक्त सभागार में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की तीसरी बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयुक्त महोदय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में माह जनवरी से सितम्बर 2025 तक जनपद आजमगढ़ में 17.69 प्रतिशत तथा मऊ 2.34 प्रतिशत वृद्धि पर असंतोष व्यक्त किया गया। साथ ही बलिया जनपद में 18.27 प्रतिशत की कमी दर्ज होने पर ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया गया और मण्डल में चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही करने एवं अवैध कट पूर्णतः बन्द करने के लिये लोक निर्माण विभाग तथा एन०एच०ए०आई० के उपस्थित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये गये। मण्डलायुक्त ने परिवहन तथा पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु किये गये चालानों पर संतोष व्यक्त्त करते हुये हेल्मेट तथा सीटबेल्ट के अधिकाधिक चालान हेतु निर्देश दिया। उन्होने स्कूल वाहनों के विशेष चेकिंग के निर्देश दिये और मानक के अनुरूप न पाये जाने पर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिये निर्देशित किया। पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा हिट एण्ड रन और राहवीर योजना का विशेष प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्रा, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक मऊ इला मारन, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, आजमगढ़, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), आजमगढ़/मऊ और लोक निर्माण विभाग, एन०एच०ए०आई०, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, आटो यूनियन के अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक एवं बस यूनियन के खुर्रम नोमानी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *