

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद की पुलिस लाइन में मंगलवार को ग्राम प्रहरियों के सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में बरेली में आयोजित चौकीदार सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया।प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों के तहत कुल 68,000 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा तथा उनकी मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। आजमगढ़ पुलिस लाइन स्थित वर्दी स्टोर से उपस्थित ग्राम प्रहरियों को धोती एवं साफा वितरित कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों की भूमिका की सराहना करते हुए बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने और अपराध नियंत्रण में ग्राम प्रहरी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सहयोग से पुलिस को ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलती है।इस दौरान पुलिस एवं ग्राम प्रहरियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनसहयोग के माध्यम से अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर कौस्तुभ त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।आजमगढ़ पुलिस ने जनसहयोग के माध्यम से अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
