सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से .303 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, यासिर शेख पुत्र ताजिर निवासी ककरहटा, थाना कोतवाली सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर रहा था।पुलिस टीम ने आरोपी को 03 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे हाफिजपुर चौराहे से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक .303 बोर का तमंचा और एक जिंदा .303 बोर कारतूस बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में मु0अ0सं0 523/2026, धारा 7/9/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति के साथ कांस्टेबल सुमित कुमार, भूपेन्द्र मिश्रा, अम्बरदीप, भवर सिंह और जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *