मदरसे के नाम पर फर्जीवाड़ा! प्रबंधक-प्रधानाचार्य गिरफ्तार, किशोरी को भगाने वाला भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले में अपराध और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। मुबारकपुर और अतरौलिया पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें मदरसा संचालन और प्रबंध समिति के पंजीकरण के लिए फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में मदरसे के प्रबंधक और प्रधानाचार्य शामिल हैं।मदरसा संचालन के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोपमुबारकपुर थाना क्षेत्र के नेवादा में स्थित मदरसा जामिया अरबिया ऐनुल इस्लाम के प्रबंधक जमील अहमद नजीरी और प्रधानाचार्य जलीस अहमद के खिलाफ फर्जी एवं कूटरचित प्रपत्र तैयार कर मदरसा संचालन और प्रबंध समिति का पंजीकरण कराने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को राहत हुसैन की तहरीर पर मुबारकपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में वांछित दोनों आरोपियों को पुलिस टीम ने बुधवार को मदरसे के पास से दोपहर करीब 1:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में भी गिरफ्तारीवहीं, अतरौलिया पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित पवन कुमार पुत्र हौशिला प्रसाद, निवासी करनपुर, थाना अहरौला को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक, किशोरी के 31 अगस्त को घर से चले जाने के संबंध में 3 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 87 बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए पवन कुमार का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे बुधवार सुबह गौरी पुलिया से करीब 9:15 बजे गिरफ्तार किया।पुलिस ने तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *