

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी रामपुर पुत्र हरगुन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पड़ोसी पक्ष पर उसकी जमीन में कथित रूप से जबरन दीवार खड़ी करने और कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया है।प्रार्थना पत्र के मुताबिक, आवेदक के मकान से सटे दक्षिण दिशा में चन्द्रमा देवी पत्नी स्व. हरिश्चन्द्र की सहन व आबादी की जमीन है। आवेदक का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व बारिश के दौरान पुरानी दीवार गिर गई थी। इसके बाद चन्द्रमा देवी पक्ष की ओर से कथित तौर पर आवेदक की सहन व आबादी की जमीन में बढ़कर जबरन नई दीवार खड़ी कर दी गई और उसमें दरवाजा भी लगा दिया गया।आरोप है कि मामले की सूचना चौकी इंचार्ज चक्रपानपुर को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दीवार निर्माण रुकवाया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसे पुरानी जगह पर ही दीवार बनाने के लिए कहा गया, लेकिन दूसरे पक्ष ने कथित तौर पर बात मानने से इनकार कर दिया।प्रार्थना पत्र में चन्द्रमा देवी के साथ उनकी पुत्री पुष्पा, बहू कविता और रिश्तेदार राजकुमार समेत अन्य लोगों पर सहयोग कर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से अवैध कब्जे और निर्माण की कार्रवाई रोकने तथा आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
