फर्जी दस्तावेज से वाहन ट्रांसफर कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। देवगांव पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, दस्तावेज और हस्ताक्षर तैयार कर वाहन को कथित रूप से बिना वाहन स्वामी की सहमति के अपने नाम हस्तांतरित कराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आवेदिका ने शिकायत की थी कि उसके पति दिलीप यादव ने व्यवसाय के लिए अपने व्यावसायिक साथी को मारुति सुजुकी वाहन दिया था। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड, दस्तावेज और हस्ताक्षर तैयार कर वाहन को बिना वाहन स्वामी की उपस्थिति और सहमति के परिवहन विभाग से अपने नाम ट्रांसफर करा लिया।मामले में थाना देवगांव में मु0अ0सं0 320/2026, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।इसी मामले में देवगांव पुलिस ने 10 सितंबर को इम्तियाज अहमद पुत्र अलीमुद्दीन निवासी बसही इकबालपुर, थाना देवगांव को बसही नहर पुल, मेहनाजपुर के पास से गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *