अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 35वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। दीवानी न्यायालय परिसर में सोमवार को अधिवक्ता परिषद काशी इकाई आजमगढ़ के तत्वावधान में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 35वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद काशी इकाई आजमगढ़ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री पीयूष कुमार राय ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम के गायन तथा भारत माता और दांतोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। स्वागत उद्बोधन संरक्षक नरेंद्र सिंह, मार्गदर्शक राधेश्याम मालवीय तथा उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने दिया।मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता अधिवक्ता परिषद काशी के संरक्षक विजय बहादुर सिंह ने स्थापना दिवस पर अपने प्रेरणादायी विचार रखते हुए अधिवक्ता परिषद के उद्देश्यों और विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन किया।समारोह में मातृशक्ति ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन अध्यक्षीय संबोधन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।इस अवसर पर दिवाकर सिंह, राहुल कुमार राय, राजमणि यादव, सभानंद यादव, रूपा गुप्ता, सपना यादव, सुमन यादव, आकांक्षा मौर्य, मोनिका सिंह, केसरी सिंह, भारत लाल विश्वकर्मा, हिमाचल गिरी, पंकज सिंह, कृष्णकांत सिंह, संजीव कुमार राय, रतीभान सिंह, प्रतिभा सिंह, नीरज द्विवेदी, हेमंत कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *