आजमगढ़ जनता दर्शन में आई छात्रा की पढ़ाई का जिम्मा उठाया डीएम ने, मेनका प्रजापति को आगे की पढ़ाई के लिए जिलाधिकारी ने प्रदान किया एक लाख रुपये का चेक

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनता दर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंची तहसील बूढ़नपुर के अतरौलिया क्षेत्र के ग्राम खानपुर फतेह निवासी छात्रा मेनका प्रजापति पुत्री स्व. अमरजीत प्रजापति की आगे की पढ़ाई में मदद के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने मानवीय पहल की है। बुधवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में छात्रा मेनका को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। यह धनराशि उसकी आगे की शिक्षा-दीक्षा में सहयोग के लिए दी गई है। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने छात्रा की पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रखने के लिए बस से मुख्यालय तक आने-जाने हेतु निःशुल्क एमएसटी पास भी बनवाया था। जिलाधिकारी की इस पहल से छात्रा को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ आवागमन में भी राहत मिली है। जिलाधिकारी ने कहा कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण किसी विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *