अतरौलिया में 16.71 लाख की लागत से बनी सीसी सड़क का लोकार्पण, 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाने का आह्वान

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,अतरौलिया आजमगढ़ । विकासखंड अतरौलिया की ग्राम सभा चिश्तिपुर में 16.71 लाख रुपये की लागत से निर्मित 200 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण विधायक डॉ. संग्राम यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने किया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से पूर्वांचल विकास निधि राज्यांश योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्मित यह सड़क राम जनम वर्मा के घर से सुनील वर्मा के घर होते हुए संजय गौड़ के घर तक बनाई गई है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं को बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए जनता को एकजुट होना होगा।विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायतों के माध्यम से सामाजिक न्याय की आवाज उठाने की बात कही। 69 हजार शिक्षक भर्ती का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने दलित और पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने, जातीय जनगणना कराने तथा आबादी के अनुपात में आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने पंचायत चुनाव में देरी पर भी सवाल उठाए।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर यादव ने दलितों और पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा तथा समय से पंचायत चुनाव कराने पर जोर दिया। इस दौरान छात्रा प्राची वर्मा को पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव और विधायक डॉ. संग्राम यादव ने शॉल एवं संविधान की पुस्तक देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामआसरे वर्मा ने की, जबकि संचालन जयप्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन सुभाषचंद्र जायसवाल, चंद्रजीत यादव, कन्हैया गौड़, शीतला निषाद, हरिराम बागी, कमला यादव, नरेंद्र यादव, अजय यादव, सुभाष चंद्र वर्मा, राधेश्याम यादव, संजय यादव, राजेंद्र राम, ग्राम प्रधान रामचेत, राममिलन, रामचेत गौड़, परदेशी, बेचू राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *