आबादी की जमीन और रास्ते के विवाद में पट्टीदार भिड़े, लाठी-डंडों से मारपीट; महिला समेत कई घायल, वीडियो वायरल

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,अतरौलिया थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में बुधवार सुबह आबादी की जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से महिला समेत कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने अतरौलिया थाने में एक-दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।रामहरीश वर्मा पुत्र स्व. रघुनंदन वर्मा ने तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे आबादी की जमीन को लेकर उनके पट्टीदार विवाद करने लगे। आरोप है कि राजेंद्र वर्मा, प्रवेश वर्मा, लखियावती और सुमन ने एकराय होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रामहरीश ने आरोप लगाया कि उन्हें घसीट-घसीटकर पीटा गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।वहीं, दूसरे पक्ष के प्रवेश वर्मा पुत्र राजेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि घर के रास्ते से ईंट निकालने को लेकर विवाद हुआ। उनके मुताबिक, उनके पिता ने रास्ते से ईंट निकालने का विरोध किया तो रामहरीश, राकेश वर्मा और रमेश वर्मा ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उनके पिता, माता और उन्हें चोटें आईं। प्रवेश ने सिर और हाथ में गंभीर चोट लगने का आरोप लगाया है।प्रवेश के मुताबिक, 25 अगस्त को भी रास्ते और निर्माण कार्य को लेकर विवाद की सूचना पर पीआरवी-112 मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बिना सहमति निर्माण कार्य नहीं करने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद बुधवार को दोबारा विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।मारपीट का वीडियो वायरलघटना के दौरान किसी ग्रामीण ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो को भी जांच के दायरे में लिया है।अतरौलिया पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर और वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *