

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में फ्लैट बेचने के नाम पर 20.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, हरैया गांव निवासी संतोष कुमार त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि बिजरवा निवासी नरेंद्र उपाध्याय, उसकी पत्नी मनीषा तथा नरेंद्र के भाई हरेंद्र उपाध्याय ने फ्लैट दिलाने के नाम पर उससे रकम ली। आरोप है कि आरोपियों ने दिल्ली स्थित एक फ्लैट को दिखाकर उसे खरीदने के लिए तैयार किया और अलग-अलग माध्यमों से रकम प्राप्त की।पीड़ित के मुताबिक, फ्लैट के संबंध में करीब 20.10 लाख रुपये की रकम आरोपियों द्वारा ले ली गई। बाद में उसे जानकारी हुई कि संबंधित फ्लैट नवंबर माह में ही बेच दिया गया है। जब पीड़ित ने अपने रुपये और लाभ की रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने जनवरी 2026 में पूरा पैसा लौटाने का आश्वासन दिया।तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 22 जनवरी 2026 को नरेंद्र, मनीषा, आशीष और हरेंद्र एक राय होकर पीड़ित के घर पहुंचे। वहां गाली-गलौज करते हुए दोबारा रुपये मांगने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि उसने मामले की सूचना पुलिस को देने का प्रयास किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराने के लिए लगातार प्रयास किया।पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली पुलिस ने नरेंद्र उपाध्याय, उसकी पत्नी मनीषा और हरेंद्र उपाध्याय के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
