पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जोरदार स्वागत: भाजपा प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा का गोरखपुर जाते समय अतरौलिया में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य अभिनंदन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता, आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी अभिजात मिश्रा का लखनऊ से गोरखपुर जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पिलर संख्या 62 अतरौलिया पर कार्यकर्ताओं द्वारा अत्यंत उत्साह और गर्मजोशी के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया।​इस अवसर पर भाजयुमो (भाजपा युवा मोर्चा) के जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा एवं सूरज प्रकाश श्रीवास्तव (निवर्तमान जिलाध्यक्ष) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने अभिजात मिश्रा का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।​स्वागत समारोह के दौरान पत्रकारों व मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा ने पार्टी की भावी रणनीतियों और संगठनात्मक प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की। ​चुनावी तैयारियों एवं संगठन पर: उन्होंने कहा कि «भारतीय जनता पार्टी में चुनाव की तैयारियां सतत प्रक्रिया हैं। एक चुनाव समाप्त होते ही पार्टी अगले चुनाव की तैयारियों में जुट जाती है। भाजपा का संगठन कभी सुस्त नहीं पड़ता, कार्यकर्ता हर परिस्थिति का सामना करने और बड़े से बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि «उत्तर प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध, शक्तिशाली और विकसित राज्य बनाना हमारी प्राथमिकता है। संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि «सरकार संगठन से ही निकलती है। दोनों के बीच तालमेल हमेशा मजबूत रहता है। कार्यकर्ता अपनी व जन-समस्याओं को जिला व क्षेत्र स्तर से लेकर विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के माध्यम से शीर्ष स्तर तक आसानी से पहुंचाते हैं।आगामी चुनावों में पार्टी के लक्ष्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि «हमारा लक्ष्य पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है। पिछली बार की तुलना में इस बार हमारे प्रत्याशी और अधिक मतों के अंतर से विजयी होंगे ताकि ‘डबल इंजन सरकार’ का विकास कार्य प्रदेश में और अधिक गति से आगे बढ़ सके।»भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा ने कहा कि अभिजात मिश्रा जी के कुशल नेतृत्व व संगठनात्मक मार्गदर्शन से गोरखपुर क्षेत्र में पार्टी और युवा मोर्चा को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा लालगंज पुष्कर मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सूरज प्रकाश श्रीवास्तव .पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष चौबे उपाध्यक्ष गुड्डू मिश्रा. जिला महामंत्री अंकुर राय जिला उपाध्यक्ष जय किशन पांडे विपिन सिंह पालीवाल राज सिंह जिला मंत्री अमन श्रीवास्तव सभासद रिंकू मोदनवाल नगर पंचायत प्रत्याशी धर्मेंद्र निषाद सोनू यादव प्रिंस सिंह अंकित सिंह अश्वनी तिवारी संतोष यादव उपकार पांडे ​कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *