आजमगढ़ भंवरनाथ मंदिर में श्रद्धालु की चेन चोरी करते महिला चोर रंगेहाथ गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कन्धरापुर थाना क्षेत्र स्थित बाबा भंवरनाथ मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालु की चेन चोरी करने का प्रयास कर रही एक महिला को मौके पर मौजूद महिलाओं ने रंगेहाथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई पीली धातु की चेन बरामद कर ली।जानकारी के अनुसार, ग्राम मातनपुर निवासी राजेश यादव अपनी पत्नी मनोरमा देवी के साथ बाबा भंवरनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक महिला ने मनोरमा देवी के गले से चेन काटने का प्रयास किया। महिला की हरकत का पता चलते ही मनोरमा देवी और आसपास मौजूद अन्य श्रद्धालु महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से चेन भी बरामद कर ली गई।वादी की तहरीर पर कन्धरापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह और महिला आरक्षी अनीता गुप्ता ने मौके से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला की पहचान खुशबू पत्नी रितेश उर्फ दीपक, निवासी संसार पट्टी, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से करीब एक हजार रुपये कीमत की पीली धातु की चेन बरामद की है।पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के खिलाफ आजमगढ़ के कन्धरापुर थाने के अलावा मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाने में भी चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *