UPSSSC प्राविधिक मुख्य परीक्षा में नकल का प्रयास, शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में लेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ अभ्यर्थी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्राविधिक मुख्य परीक्षा के दौरान नकल का प्रयास कर रहे एक अभ्यर्थी को आजमगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभ्यर्थी के पास से कान में छिपाई गई हियरिंग डिवाइस, ब्लूटूथ डिवाइस और दो सेल बैट्री बरामद हुईं।परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों को एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने अभ्यर्थी की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कान के अंदर 01 हियरिंग डिवाइस तथा अंडरवियर में छिपाकर रखा गया 01 ब्लूटूथ डिवाइस और 02 सेल बैट्री बरामद हुईं।पूछताछ में अभ्यर्थी ने परीक्षा में बाहरी व्यक्ति से प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर नकल करने की योजना के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर ही आलोक पटेल उम्र 24वर्ष पुत्र वंशराज पटेल, निवासी ग्राम भड़ाव, थाना जन्सा, जनपद वाराणसी को हिरासत में ले लिया।पुलिस के अनुसार मामले में संबंधित धाराओं तथा धारा 66डी आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रिन्स बीर नायक, कांस्टेबल नीरज यादव और कांस्टेबल अवधेश गुप्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *