गोपालपुर विधानसभा में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, बूथ सशक्तिकरण पर जोर; क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की गोपालपुर विधानसभा इकाई द्वारा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी रहे। उन्होंने बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी चुनावों में प्रत्येक बूथ पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का आयोजन गोपालपुर विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी सत्येंद्र राय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।सम्मेलन के दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और बूथ स्तर पर प्रभावी जनसंपर्क को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन के सफल आयोजन पर सत्येंद्र राय के नेतृत्व की सराहना करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *