आजमगढ़ दबंगों ने एकजुट होकर 10 फीट ऊँची पक्की दीवार गिराई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, FIR दर्ज

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के थाना सिधारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परमेश्वरपुर में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति की पक्की दीवार गिराने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित हरिलाल यादव ने बताया कि 11 जनवरी को सुबह करीब 7:30 बजे गांव के ही कुछ लोग एकजुट होकर आए और सरकारी रसूख का हवाला देते हुए उसकी आबादी की जमीन पर बनी लगभग 10 फीट ऊँची पक्की दीवार को हथौड़े व हेमर से तोड़कर गिरा दिया। पीड़ित के अनुसार इस घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आरोप है कि दीवार गिराने के दौरान आरोपियों ने पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे पूरा परिवार दहशत में है। घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपियों द्वारा पूर्व में भी इसी तरह की घटनाएं की जा चुकी हैं, जिनके संबंध में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं, बावजूद इसके दबंगों के हौसले बुलंद हैं और वे खुलेआम धमकी दे रहे हैं।मामले में थाना सिधारी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 3(5), 324(4) और 351(3) के तहत मुकदमा संख्या 12/2026 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को सौंप दी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *