आजमगढ़ में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 7 का चालान, 2 वाहन सीज

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जनपद में विशेष जांच अभियान चलाया। जीयनपुर क्षेत्र में स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे वाहनों की सघन जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 2 वाहनों को सीज कर थाने भेज दिया गया।अभियान के दौरान फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस समेत सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।एआरटीओ अतुल यादव ने बताया कि जनपदभर में स्कूली वाहनों की जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन मालिकों से सभी जरूरी दस्तावेज अद्यतन रखने और स्कूल प्रबंधन से केवल सुरक्षा मानकों का पालन करने वाले वाहनों का ही उपयोग करने की अपील की, ताकि बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *