चौथे बड़े मंगल पर बड़ादेव हनुमान मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के प्रसिद्ध बड़ादेव हनुमान मंदिर परिसर में चौथे बड़े मंगल के पावन अवसर पर विशाल एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।आयोजन में अमरनाथ अग्रवाल, सर्वोत्तम गोयल, अनमोल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल एवं शिवम अग्रवाल का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज में सेवा, सद्भाव और धार्मिक एकता का संदेश दिया।बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित इस भंडारे में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद वितरण देर शाम तक चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *