गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा 50 हजार का इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव /अमन गुप्ता,आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी की कई घटनाओं में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश रईस उर्फ लम्बू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।पुलिस के अनुसार आरोपी रईस उर्फ लम्बू निवासी फरिहा थाना निजामाबाद एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर आर्थिक लाभ कमाता था। इस गिरोह के खिलाफ थाना निजामाबाद में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना गम्भीरपुर पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने आरोपी को बिन्द्रा बाजार स्थित पटेल ढाबा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर निजामाबाद थाना क्षेत्र में घरों और विद्यालयों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।इससे पहले पुलिस उसके गिरोह के अन्य सदस्य अब्दुल वाहिद को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर चुकी थी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *