राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान तेज

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। आगामी 09 मई 2026 को जनपद न्यायालय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं जनजागरूकता को लेकर यातायात पुलिस आजमगढ़ द्वारा बुधवार को विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को लोक अदालत के लाभों की जानकारी दी गई।पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीमों ने नरौली चौराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, भंवरनाथ मंदिर चौराहा और रोडवेज क्षेत्र सहित कई स्थानों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। साथ ही वाहन चालकों और राहगीरों को पम्पलेट वितरित किए गए।यातायात पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित शमनीय आपराधिक वाद, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट), बैंक रिकवरी तथा यातायात चालानों जैसे मामलों का आपसी सहमति के आधार पर त्वरित निस्तारण कराया जा सकता है।अभियान के दौरान आमजन को बताया गया कि लोक अदालत में मामलों का निपटारा सरल, सुलभ और कम समय में हो जाता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।यातायात पुलिस आजमगढ़ ने जनसामान्य से अपील की है कि 09 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने लंबित मामलों का निस्तारण कराएं और इस व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *