आजमगढ़ के मेधावियों ने प्रदेश में लहराया परचम, हाईस्कूल-इंटर में शानदार प्रदर्शन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। हाईस्कूल की प्रदेशीय सूची में विवेक यादव ने 96.50 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त किया, जबकि अनु यादव ने 96.17 प्रतिशत अंक के साथ 10वां स्थान हासिल किया।हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में जनपद के छात्रों का प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा। सोनी चिल्ड्रेन इंटर कॉलेज, उफारी अंबारी के छात्र विवेक यादव ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर अनु यादव (96.17%), तीसरे स्थान पर अंश यादव (96%), चौथे स्थान पर प्रिंसी (95.83%) रहीं।पांचवें स्थान पर पंकज मौर्य और शिक्षा यादव (95.67%) संयुक्त रूप से रहे। छठे स्थान पर रामकृष्ण यादव, शिवम यादव, प्रियंशी सिंह और राशी यादव (95.50%) शामिल रहे। सातवें स्थान पर सुधांशु यादव, बबीता यादव और आकांक्षा प्रजापति (95.33%) रहे।आठवें स्थान पर अपेक्षा यादव, प्रीति यादव, आशा यादव, खुशी यादव और दिव्या अशोक प्रजापति (95.17%) ने जगह बनाई। नौवें स्थान पर श्रेय गुप्ता, रानी यादव, हर्षिता यादव और दीपा यादव (95%) रहे। दसवें स्थान पर संजुलता तिवारी, अपर्णा प्रजापति, दीक्षा यादव और श्रेयांश शुक्ला (94.83%) शामिल रहे।वहीं, इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में जागृति सिंह ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर मनोज यादव (93%), तीसरे स्थान पर विमल शर्मा (92.60%) और चौथे स्थान पर आयुष यादव (91.60%) रहे।पांचवें स्थान पर ऋषभ और दीपांजलि यादव (91.20%) संयुक्त रूप से रहे। छठे स्थान पर अंशिका पांडेय (91%) रहीं। सातवें स्थान पर अमित सरोज और स्तुति मिश्रा (90.40%) रहे। आठवें स्थान पर आकाश प्रजापति और श्रेया यादव (89.40%) ने स्थान बनाया।नौवें स्थान पर आदित्य कुमार यादव (89%) रहे, जबकि दसवें स्थान पर कृष्णा प्रजापति, आयुष पाल, सान्या यादव और अमनदीप निषाद (88.80%) शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *