


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। के फूलपुर थाना क्षेत्र में चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में एक युवक और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे।मामले के अनुसार, वादी बदरे आलम ने थाना फूलपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके बेटे मो. आतिफ आलम पर मो. अर्श उर्फ अर्शु, आजम, शहरयार समेत अन्य आरोपियों ने चाकू से हमला किया। हमले में आतिफ को गुर्दे, सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे पिता बदरे आलम को भी पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया गया।पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष सच्चिदानंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी मो. अर्श उर्फ अर्शु को बीएसएनएल तिराहे से गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ।इसके अलावा अन्य आरोपी—मो. आजम, शहरयार और मो. अकरम को भी सुदनीपुर स्थित शबाना मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी है।
