आजमगढ़ में ज़मीन ठगी गैंग पर बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड गिरफ्तार,फरार आरोपियों की तलाश तेज घर की कराई गई मुनादी

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ । में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली क्षेत्र में जमीन के नाम पर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड कृष्ण चंद्र राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही एक पंजीकृत गैंग का लीडर भी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में कृष्ण चंद्र राय के परिवार के दो सदस्य उसकी पत्नी और बेटा भी वांछित हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से एनबीडब्ल्यू/धारा 84 BNSS के तहत कार्रवाई की अनुमति प्राप्त कर ली गई है। शनिवार को पुलिस ने बरदह थाना क्षेत्र के सेठी गांव, मोहम्मदपुर और अजमतगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित आरोपियों के ठिकानों पर मुनादी कराते हुए दबिश दी। पुलिस टीम लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह फर्जी एग्रीमेंट और दस्तावेज तैयार कर लोगों से जमीन के नाम पर ठगी करता था। मामले में अब तक आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा। जिले में इस कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।बाईट:- शुभम तोदी,सीओ सिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *