आजमगढ़: दो मुठभेड़ों में लूट गैंग का शातिर व हत्या का वांछित आरोपी घायल, गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़।पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ के दौरान दो वांछित अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही मामलों में आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी।पहली कार्रवाई थाना देवगांव क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने झांसा देकर लोगों को बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थानों पर ले जाकर लूट करने वाले शातिर अपराधी राहुल यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, 15 हजार रुपये नकद, मोबाइल, आधार कार्ड की कॉपियां और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में उसने कई लूट और छिनैती की घटनाएं कबूल की हैं।दूसरी कार्रवाई थाना कप्तानगंज क्षेत्र में हुई, जहां हत्या के मामले में वांछित चल रहा मुख्य आरोपी राजू निषाद पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। आरोपी पर आरोप है कि उसने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *