आजमगढ़ अवैध जच्चा-बच्चा केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, अस्पताल सील

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अस्पतालों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सरायमीर क्षेत्र में स्थित एक जच्चा-बच्चा केंद्र को गंभीर अनियमितताओं के चलते सील कर दिया गया।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने सरायमीर के पुनर पोखर स्थित ‘माँ सरस्वती जच्चा-बच्चा केंद्र’ का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि केंद्र बिना पंजीकरण और आवश्यक मानकों के पूरी तरह अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान एक महिला के सिजेरियन ऑपरेशन में गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत भी सामने आई। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला के आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा अस्पताल में न तो पर्याप्त संसाधन थे और न ही प्रशिक्षित स्टाफ व आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध थीं।तुरंत सील, कार्रवाई शुरूइन गंभीर खामियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल प्रभाव से केंद्र को सील कर दिया और संचालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने स्पष्ट किया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध अस्पतालों और क्लिनिकों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *