आजमगढ़ रेस्टोरेंट में बुलाकर युवती को जहर देने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को रेस्टोरेंट में बुलाकर जहरीला पदार्थ खिलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज घटना में युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। आपको बता दे की पीड़िता को एक युवक द्वारा पहले से परेशान किया जा रहा था। 19 मार्च को आरोपी ने योजना बनाकर एक परिचित के जरिए युवती को शहर के एक रेस्टोरेंट में बुलाया। वहां उसके साथ अभद्रता, छेड़छाड़ और मारपीट की गई। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे युवती की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल चौहान (25 वर्ष) को प्राइवेट बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता को पहले से जानता था। विवाद के दौरान मारपीट हुई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ी और पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद वह डरकर फरार हो गया था।आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 105/123 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *