आजमगढ़ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के अतरौलिया क्षेत्र के ग्राम अनंतपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने चल रहे इस निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सड़क पर ही जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जो धूल मिट्टी है उसकी सफाई नहीं की जा रही है और उसपर अलकतरा भी नहीं गिराया जा रहा है। मिट्टी के ऊपर ही गिट्टी बहुत कम मात्रा में गिरा दी जा रही है जिससे कुछ ही दिनों में सड़क उखड़ कर खराब हो जाएगी। ऐसे में हम लोग पुनः इस टूटे हुए रोड से आने-जाने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क को बनाने में नियमों की अनदेखी न की जाए। स्थानीय ग्रामीण राजदेव ने बताया कि सड़क को बनाने में भारी अनियमितता की जा रही है। पैर से छूने मात्र से ही सड़क उखड़ जा रही है। स्थानीय ग्रामीण फूलचंद ने बताया कि सरकारी धन का जमकर बंदर बांट हो रहा है। हम लोगों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की है। हमारी मांग है कि सड़क को बनाने में लापरवाही न बरती जाए। प्रदर्शन करने वाला में मुख्य रूप से ज्ञानचंद, सुनील, आशीष, राहुल, श्रवण, मंगरु, मनोहर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *