दवा लेने गए व्यक्ति की जेब से चोर ने निकाले पच्चीस हजार रुपये, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थानाक्षेत्र के ममता मेडिकल हॉल, अतरौलिया में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल थानाक्षेत्र के ही रतुवापार गांव के रहने वाले अनिरुद्ध यादव बीते रविवार को ममता मेडिकल हॉल पर दवा लेने गए थे। इसी दौरान किसी ने उनके जेब से पच्चीस हजार रुपये निकाल लिया। उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। जब कुछ देर बाद उन्हें पैसे की आवश्यकता पड़ी तो उन्होंने देखा कि उनकी जेब में पैसे ही नहीं हैं। वह भागकर ममता मेडिकल हॉल पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पता चला कि दो युवक उनके आसपास घूम रहे थे और अंत में वही दोनों उनकी जेब से पैसे निकाल कर वहां से रफू चक्कर हो लिए। हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं अनिरुद्ध यादव ने इस संबंध में स्थानीय थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्तियों की जो भी व्यक्ति पहचान करके उन्हें जानकारी देगा वह उसे दस हजार रुपये का नगद इनाम और एक ट्राली ईट भी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *