


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोंडर अजमतपुर में फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा करते हुए गांव में मुनादी कराई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी सुदर्शन ने थाना मुहम्मदाबाद (जनपद मऊ) में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि विपक्षियों ने उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने के साथ ही उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।मामले में नामजद आरोपी लगातार न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और फरार चल रहे थे। इस पर न्यायालय ने मुकदमा संख्या 9694/2022 (सुदर्शन बनाम सत्य प्रकाश) में आरोपियों के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा जारी कर दी।न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी केदारनाथ वर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद वर्मा तथा लौटूराम मौर्या पुत्र असमंजस मौर्या, निवासी ग्राम कोंडर अजमतपुर, के घर पहुंचकर नोटिस चस्पा की। साथ ही गांव में मुनादी कराकर आरोपियों को निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी गई।पुलिस ने ग्रामीणों को यह भी बताया कि यदि आरोपी तय समय पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ धारा 83 सीआरपीसी के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा सकती है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बदरका उपनिरीक्षक शशी सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप यादव तथा हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र चौधरी शामिल रहे।
