जिलाधिकारी ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत आयोजित मेगा क्रेडिट कैम्प का किया शुभारम्भ

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत आज हरिऔध कला केन्द्र, आजमगढ़ में आयोजित मेगा क्रेडिट कैम्प का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत युवाओं को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक आवेदन करायें एवं ब्रांचवार लक्ष्य निर्धारित कर अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृत करते हुए ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की इच्छा रहती है कि जितने भी पात्र एवं इच्छुक लोग हैं, उनसे आवेदन करवाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लोन दिलवाया जाए, ताकि वह स्वरोजगार करके अपना इनकम बढ़ाएं और अपने परिवार के साथ-साथ अपने राज्य और देश के विकास में भी अपना योगदान दे सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान मा0 मुख्यमंत्री जी की महात्वाकांक्षी योजना है, इसलिए संबंधित अधिकारी एवं सभी बैंक पूरी जिम्मेदारी के साथ इस कार्य का करें। उन्होने कहा कि सीएम युवा उद्यमी योजनान्तर्गत ऋण उपलब्ध कराने हेतु सभी कागजात पूर्ण होने के बावजूद भी कुछ शाखाएं आवेदकों को हफ्तों तक दौड़ाती हैं, जिससे आवेदक निराश होकर हार मान लेते हैं। उन्होने कहा कि बिना कारण किसी भी आवेदक का आवेदन निरस्त न किया जाए एवं आवेदकों को बार-बार दौड़ायें नहीं, आवश्यक अभिलेखों को लेते हुए जल्द से जल्द ऋण स्वीकृति की कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम युवा उद्यमी योजनान्तर्गत आयोजित कार्यशाला में आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं डिग्री कालेजों से पास आउट छात्रों और स्टार्टअप करने वाले युवाओं को प्राथमिकता दें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सीएम युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और ओडीओपी जैसी योजनाओं पर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया। उन्होने बैंकों को सुझाव दिया गया कि लोन राशि में 10-15 प्रतिशत सब्सिडी का हिस्सा पहले ही शामिल कर दिया जाए, ताकि गरीब उद्यमियों को शुरुआती पूंजी की कमी न हो। उन्होने कहा कि जो बैंक शाखाएं बहुत खराब प्रदर्शन कर रही हैं, उन पर अधिक ऊर्जा और कड़ाई बरतने की जरूरत है। उन्होने बताया कि अच्छा काम करने वाले बैंक मैनेजरों को 24 जनवरी (यूपी दिवस) या 26 जनवरी जैसे मौकों पर सम्मानित किया जायेगा, ताकि दूसरों को प्रेरणा मिले। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बेहतर प्रदर्शन करने वाली बैंक शाखाओं को पुरस्कृत करें और खराब प्रदर्शन करने वालों को चेतावनी दें। उन्होने कहा कि जिनका ऋण आवेदन पहले अस्वीकार हो चुका है, उन्हें मार्गदर्शन देकर पुनः आवेदन के लिए प्रोत्साहित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सीडी रेशियो का मतलब है कि बैंक में जितना पैसा जमा होता है, उसके मुकाबले बैंक ने कितना पैसा ऋण के रूप में दिया। उन्होने कहा कि जनपद का सीडी रेशियो 38 प्रतिशत है, इसकी तुलना में पूरे उत्तर प्रदेश का औसत लगभग 60 प्रतिशत है। उन्होने कहा कि इस पर विशेष ध्यान देते हुए जल्द से जल्द जनपद का सीडी रेशिया कम से कम 40 प्रतिशत ऊपर करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि ब्रांचवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति करना सुनिश्चित करें।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत प्रतिकात्मक रूप से 20 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र/चेक आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग श्री आशुतोष श्रीवास्तव, एलडीएम, क्षेत्रीय प्रबन्धक उ0प्र0 ग्रामीण बैंक आजमगढ़, क्षेत्रीय प्रबन्धक एसबीआई, डीडीएम नाबार्ड सहित अन्य संबंधित बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *